Posts

योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम-22

Image
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव प्रतापगढ़ में त्रिदिवसीय (22 से 24 अप्रैल 2022) योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार निलय द्वारा विद्यार्थियों को सुखासन, पद्मासन,नौकासन,धनुरासन,चक्रासन,भद्रासन,सर्वांगासन,शवासन आदि प्रमुख आसनों का योगाभ्यास कराया गया।प्रशिक्षण में प्राणायाम एवं ध्यान के साथ ही साथ सूर्य नमस्कार के सभी मंत्रों व मुद्राओं की विस्तृत जानकारी एवं अभ्यास कराया गया।प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया गया जिसमें प्रथम चरण में बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया एवं द्वितीय चरण में बालकों को। बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु उन्हें किक और पंच मारने की सभी स्थितियों से भलीभांति परिचित कराते हुए गहन अभ्यास भी कराया गया। बालिकाओं को आत्मरक्षा के साथ ही साथ महिला सुरक्षा चक्र के सभी फोन नंबर की विधिवत जानकारी प्रदान करने के अतिरिक्त पास्को एक्ट के प्रावधानों से संबंधित जानकारी प्रदान भी की गई।विद्यालय में बालिकाओं के लिए पाक्सो पेटिका भी स्थापित की गई जिसके माध्यम से बालिक...

परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह-22

Image
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव प्रतापगढ़ में परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में प्र०प्रधानाध्यापक अनिल कुमार निलय सहित समस्त शिक्षक परिवार द्वारा विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया है। समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त अलका श्रीवास्तव सहित अर्पिता सिंह,आयुषी सिंह, गार्गी सिंह,अर्जुन,काम्या को उत्कृष्ट विद्यार्थियों के रूप में पुरस्कृत किया गया।प्र०प्रधानाध्यापक अनिल कुमार निलय ने विद्यार्थियों को एक उत्कृष्ट विद्यार्थी एवं उच्च मानवीय मूल्यों से युक्त नागरिक बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार,रामधन,सुनील कुमार,संतोष कुमार एवं विजय कुमार आदि ने अपने विचार रखे।

स्टूडेंट इको क्लब

Image
  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव के स्टूडेंट इको क्लब द्वारा पक्षियों को गर्मी से निजात दिलाने हेतु दाना और पानी रखने की पहल आरंभ की गयी।

ऑनलाइन प्रवेश फाॅर्म सत्र 2022-23

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव प्रतापगढ़  में कक्षा-09 में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन फाॅर्म भरकर अपना नामांकन कर सकते हैं। फाॅर्म का लिंक-- https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdMzuwA8kZLvrLeKc9MVl944a0M6O9OjssamPvgwcMBn9pcTg/viewform?usp=sf_link नोट-- किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के निदान के लिए 7275387346 पर संपर्क करें। भवदीय-- अनिल कुमार 'निलय' (प्र०प्रधानाध्यापक) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव प्रतापगढ़

CYCLE FOR BETTER LIFECYCLE

Image