परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह-22

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव प्रतापगढ़ में परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में प्र०प्रधानाध्यापक अनिल कुमार निलय सहित समस्त शिक्षक परिवार द्वारा विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया है। समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त अलका श्रीवास्तव सहित अर्पिता सिंह,आयुषी सिंह, गार्गी सिंह,अर्जुन,काम्या को उत्कृष्ट विद्यार्थियों के रूप में पुरस्कृत किया गया।प्र०प्रधानाध्यापक अनिल कुमार निलय ने विद्यार्थियों को एक उत्कृष्ट विद्यार्थी एवं उच्च मानवीय मूल्यों से युक्त नागरिक बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार,रामधन,सुनील कुमार,संतोष कुमार एवं विजय कुमार आदि ने अपने विचार रखे।

Comments

Popular posts from this blog

ऑनलाइन प्रवेश फाॅर्म सत्र 2022-23

योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम-22