योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम-22

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव प्रतापगढ़ में त्रिदिवसीय (22 से 24 अप्रैल 2022) योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार निलय द्वारा विद्यार्थियों को सुखासन, पद्मासन,नौकासन,धनुरासन,चक्रासन,भद्रासन,सर्वांगासन,शवासन आदि प्रमुख आसनों का योगाभ्यास कराया गया।प्रशिक्षण में प्राणायाम एवं ध्यान के साथ ही साथ सूर्य नमस्कार के सभी मंत्रों व मुद्राओं की विस्तृत जानकारी एवं अभ्यास कराया गया।प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया गया जिसमें प्रथम चरण में बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया एवं द्वितीय चरण में बालकों को। बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु उन्हें किक और पंच मारने की सभी स्थितियों से भलीभांति परिचित कराते हुए गहन अभ्यास भी कराया गया। बालिकाओं को आत्मरक्षा के साथ ही साथ महिला सुरक्षा चक्र के सभी फोन नंबर की विधिवत जानकारी प्रदान करने के अतिरिक्त पास्को एक्ट के प्रावधानों से संबंधित जानकारी प्रदान भी की गई।विद्यालय में बालिकाओं के लिए पाक्सो पेटिका भी स्थापित की गई जिसके माध्यम से बालिकाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ऑनलाइन प्रवेश फाॅर्म सत्र 2022-23